Jharkhand Milet Misson Yojana : ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज व लाभ, हेल्पलाइन नंबर

Jharkhand Milet Misson Yojana: किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए हर राज्य की सरकार अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रही हैं\ झारखंड सरकार के द्वारा भी किसानों के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जाता है। ऐसी ही एक योजना झारखंड मिलिट्री मिशन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की सरकार मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। किसानों को योजना के लिए आवेदन करने के पश्चात 15000/- रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। आइये विस्तार से आपको झारखंड की इस सरकारी योजना के बारे में बताते हैं। 

Jharkhand Milet Misson Yojana 2024

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कोशिश में झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मिलेट मिशन योजना को प्रारंभ किया गया है। इसकी सहायता से किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रति एकड़ के हिसाब से राज्य सरकार ₹3000 रुपए प्रदान करेगी। किसान को अधिकतम ₹15000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

योजना का नामझारखंड मिलेट मिशन योजना
योजना का उद्देश्यमोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देना
योजना का स्तरराजकीय योजना
राज्यझारखंड
योजना का स्टेटसचालू है
लाभार्थीलघु व सीमांत किसान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jharkhand.gov.in/agriculture

इन फसलों के लिए दी जाएगी सहायता राशि 

सभी किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड राज्य में खरीफ फसल के अंतर्गत आने वाली ज्वार, बाजरा, रागी, लाछमी, बाजरा, कलमी, गोदो व अन्य मोटे अनाज की फसलों को अपने खेतों में स्थान देने के लिए राज्य सरकार यह राशि प्रदान करने वाली है। खरीफ फसल वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लाभ की राशि प्रदान करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया के प्रारंभ कर दी गई है। किसान अधिकतम 5 एकड़ के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। प्रति एकड़ किसान को ₹3000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। किसानों के साथ ही बटाईदार भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Jharkhand Milet Misson Yojana Eligibility Criteria

राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्रता निर्धारित की गई है। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से किसान इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • झारखंड राज्य के मूल निवासी किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • किसानों के लिए न्यूनतम आयु की निर्धारित की गई है, कम से कम 18 वर्ष की आयु वाले किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • लघु और सीमांत किसानों को ही योजना का लाभ दिया जावेगा।
  • किसान कम से कम 10 डेसिमल और अधिकतम 5 एकड़ जमीन पर योजना का लाभ ले सकते हैं। 
  • आवेदन करने के लिए आवेदक किसान के पास सभी जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। 

Jharkhand Milet Misson Yojana Benefits 

  • योजना की सहायता से मोटे अनाज की खेती करने पर किसान को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 
  • जो किसान अपने एक एकड़ खेत में निर्धारित की गई मोटे अनाज की फसल को स्थान देंगे, उन्हें ही ₹3000 रुपए की राशि दी जाएगी। 
  • राज्य के 24 जिलों में इस योजना को लागू किया गया है।
  • योजना की मदद से किसान को अधिकतम 15000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • किसान को ऑनलाइन माध्यम से बैंक में रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।

Jharkhand Milet Misson Yojana Documents 

  • जमीन से संबंधित रसीद व अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी आदि
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • बटाईदार हैं तो इससे संबंधित शपथ पत्र या अन्य दस्तावेज 
  • जिस बैंक खाते में लाभ की राशि चाहिए उसकी जानकारी 
  • मोबाइल नंबर आदि 

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2024 आवेदन कैसे करे

झारखंड राज्य के पात्र किसान यदि इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

Jharkhand Milet Misson Yojana Official Website
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे नए पेज पर आपको आधार कार्ड नम्बर डालना होगा।
  • अब आप खोजें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • आगे प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपके स्क्रीन पर झारखंड मिलेट मिशन योजना से जुड़ा हुआ आवेदन फॉर्म खुल जावेगा।
  • फॉर्म में आपको सभी मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • जो दस्तावेज मांगे गए हैं अब उन्हें स्कैन करके अपलोड कर देवें।
  • इसके बाद सबमिट का आप्शन देखने को मिलेगा, क्लिक करे।
  • इस तरह से आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Gogo Didi Yojana Jharkhand 2024 : Online Apply, Eligibility, Document, Form PDF, Status Check, Beneficiary List.

Jharkhand Milet Misson Yojana Helpline Number

झारखंड मिलेट मिशन योजना का लाभ लेने में किसानों को यदि किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके आप योजना से जुडी हुई सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Helpline Number – 12269

आवश्यक सूचना- हमारे आज के इस लेख में झारखंड मिलेट मिशन योजना से संबंधित जो भी जानकारी दी गई है वह आधिकारिक वेबसाइट और न्यूज़ स्रोत के माध्यम से दी गई है। हम कभी भी अपने माध्यम से किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करते। हमारा मकसद पोर्टल के बारे में अन्य लोगों को जानकारी से अवगत कराना है। अगर आपको पोर्टल पर किसी भी प्रकार की हानि या फिर समस्या होती है, तो आप इसके स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Leave a Comment