Maiya Samman Yojana Payment Failure List : जिनको मईया सम्मान का पैसा नहीं मिला, वो अपना नाम इस सूचि से पता करे

Maiya Samman Yojana Payment Failure List: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक 45 लाख से अधिक महिलाओं को पहली किस्त का लाभ मिल चुका है, और दूसरी किस्त का पैसा भी लाखों महिलाओं तक पहुँच चुका है। फिर भी, राज्य में कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें अभी तक पहली और दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल पाई है।

अगर आपको भी इस योजना का पैसा नहीं मिला है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण आवेदन में की गई गलतियाँ हैं, जिसकी वजह से कई महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

Maiya Samman Yojana Payment Failure List : Overview

योजना का नाम मंईयां सम्मान योजना
योजना को शुरू किया हेमंत सोरेन
योजना का लाभार्थी राज्यझारखंड
योजना के लाभार्थी झारखंड की गरीब महिलाएं
सहायता राशि₹1000 की सहायता राशि
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन 
पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन 
योजना की आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें 

मंईयां सम्मान योजना क्या है 

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत तलाकशुदा, विधवा और दिव्यांग महिलाओं को सरकार की तरफ से ₹1000 की सहायता राशि हर महीने उनके सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। राज्य की लाखों महिलाओं और बेटियों को पहली और दूसरी किस्त की राशि मिल चुकी है। लेकिन अब भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। अगर आपको भी अब तक किस्त की राशि नहीं मिली है, तो इसका कारण हाल ही में राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज व लाभ, हेल्पलाइन नंबर

मंईयां सम्मान योजना की नई पेमेंट फैलियर अपडेट 2024-25

अभी हाल ही में इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य सरकार की तरफ से सभी पेमेंट फैलियर महिलाओं की आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है और किन्हीं त्रुटियों की वजह से उन्हें लाभ से वंचित किया गया है। 

आपको इस लिस्ट में अपना नाम देखना है और अगर आपका नाम है तो किस वजह से आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि नहीं प्राप्त हुई है उसकी भी जानकारी दी गई होगी। आप अपनी उसे त्रुटि को सही करें और फिर नजदीकी सीएससी केंद्र या फिर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाकर के अपना योजना के अंतर्गत दोबारा से आवेदन सबमिट करें। अब अगली बार जब भी योजना की सहायता राशि जारी की जाएगी तो जितने भी समय से आपको सहायता राशि नहीं मिली है, वह सभी एक साथ जोड़कर मिलेगी।

Maiya Samman Yojana Payment Failure List चेक करें 

यदि आपको इस योजना के अंतर्गत पेमेंट फैलियर का स्टेटस चेक करना है तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हाल ही में राज्य सरकार ने पेमेंट फेल्योर लिस्ट जारी की है, जिसमें हर जिले की अलग-अलग लिस्ट शामिल है। यह लिस्ट हर ग्राम पंचायत में संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, जहां से आप इसे देख सकते हैं।

अगर इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो आपको अपने आवेदन में सुधार करने की ज़रूरत है। आवेदन सही करने के बाद, आप मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रुकी हुई राशि प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment