MP Ration card list download, MP Ration card, MP Food Security Portal, राशन मित्र Portal MP, rationmitra.nic.in, nfsa.samagra.gov.in, aepds mp
मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड की लिस्ट को ऑनलाइन जारी कर दिया है। अगर आप अपना नाम मध्य प्रदेश सरकार के राशन मित्र पोर्टल पर देखना चाहते हैं तो आपको इस लेख में सारी जानकारी प्राप्त होगी। आप Ration Mitra Portal/ MP Samagra Portal पर जाकर आसानी से ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट को देख सकते हैं।
MP Ration Card 2022
राशन कार्ड के जरिए गरीब परिवारों को कम कीमत पर खाद सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड के लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप अपना नाम लिस्ट में देखना चाहते हैं तो आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से राशन कार्ड पर अपना नाम देख सकते हैं।
APL/BPL ration Card list 2022 में अपना नाम देख सकते हैं और परिवार का नाम देख सकते हैं।
Name | MP Ration Card List 2022 |
Scheme By | Govt of Madhya Pradesh |
Beneficiary | Citizens of MP |
Official Website | https://rationmitra.nic.in/default.aspx http://nfsa.samagra.gov.in/Default.aspx |
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के तीन प्रकार हैं .
- BPL Ration Card: बीपीएल राशन कार्ड बीपीएल राशन कार्ड ऑन परिवारों को जारी किया जाता है जिनका परिवार गरीबी रेखा के नीचे रहता है यानी जिनकी सालाना आय ₹10000 से कम है
- AAY Ration Card: अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं होता है
- APL Ration Card: उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी सालाना आय ₹10000 से अधिक होती है
मध्य प्रदेश राशन कार्ड के लिए पात्रता
- राशन कार्ड के लिए कमजोर और गरीब परिवार के नागरिक आवेदन कर सकते हैं।
- जिस आवेदक के पास पहले से राशन कार्ड है वह एमपी राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
- अस्थायी राशन कार्ड वाले आवेदक या जिनके कार्ड की समय सीमा समाप्त हो गई है, वे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- हाल ही में विवाहित जोड़े आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अपात्र पाए गए आवेदकों को खारिज कर दिया जाएगा।
- सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
MP Ration card List benefits
- राशन कार्ड लिस्ट में नाम होने के कई फायदे हैं।
- राशन कार्ड लिस्ट में नाम होने पर सरकार द्वारा सस्ती दरों पर खाद पदार्थ जैसे चावल, चीनी, मिट्टी तेल, आदि प्रदान किया जाता है।
- राशन कार्ड के द्वारा छात्रवृत्ति भी प्राप्त की जा सकती है।
- राशन कार्ड को आवास प्रमाण के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- कई सरकारी योजना में राशन कार्ड की उपयोगिता होती ह।
एमपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 में नाम कैसे देखे?
- निचे बताये गए तरीकों को अपनाकर आप एमपी राशन कार्ड पोर्टल में परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले आपको राशन कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब दिए गए लिंक पर क्लिक करें। http://nfsa.samagra.gov.in/Public/FCS/DistrictWiseRationCardCount.aspx
- यहाँ पूछी गयी डिटेल जैसे जिला, लोकल बॉडी ,ग्राम पंचाय, राशन कार्ड BPL/APL/AAY का चयन करें और फिर गो पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने सूची खुल जाएगी।
Read More: